नयी दिल्ली: भारत–नेपाल हिमालयी लोक संस्कृति परिषद ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक विशेष आयोजन किया जिसमें दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग, हिमालय क्षेत्र की परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श किया।
परिषद ने आज यहाँ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से परिषद ने घोषणा की कि आगामी दिसंबर में उत्तराखंड के हल्द्वानी में वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण एवं लोकसंस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को केंद्र में रखकर विशेष सम्मेलन होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटपड़गंज विधानसभा विधायक रविंद्र सिंह नेगी रहे. नेगी हिमालयी कला–संस्कृति के अग्रणी नायक के रूप में विख्यात हैं और दिल्ली में जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विधायक नेगी ने कहा, “भारत और नेपाल केवल पड़ोसी राष्ट्र नहीं हैं, बल्कि साझा संस्कृति, आस्था और परंपराओं के अभिन्न अंग हैं।
हिमालय हमें न केवल भौगोलिक रूप से जोड़ता है, बल्कि हमारी पीढ़ियों की सांस्कृतिक स्मृतियों और लोककथाओं का आधार भी है। इस प्रकार के आयोजन हमारी पहचान को सशक्त करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। मैं भारत–नेपाल हिमालयी लोक संस्कृति परिषद के प्रयासों की सराहना करता हूँ।”
इस अवसर पर नेपाल की लोकप्रिय गायिका इब्सल संजयाल और उत्तराखंड रानीखेत की जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती को उनके विशिष्ट योगदान के लिए “विशेष हिमालय गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। संजयाल ने अपनी संस्कृति और लोकगायन की परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अपनी सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया।
वहीं शांति उप्रेती ने जैविक खेती, ग्राम्य विकास और हिमालयी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा, “उत्तराखंड और नेपाल की संस्कृति एक-दूसरे की पूरक हैं, और इसी आपसी सहयोग से ही हम हिमालय की धरोहर को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचा सकते हैं।” इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक, पत्रकार एवं इतिहासकार मदन मोहन सती का भी विशेष स्वागत किया गया। जो हाल ही में “पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी” पुस्तक के लेखक हैं l
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 28 , 2025, 08:20 AM