मुजफ्फरपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान ओपिनियन पोल और लगभग सारे मीडियाकर्मी कांग्रेस की जीत का आकलन कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने चुनाव के बाद और परिणाम से पहले ही दवा किया था कि भाजपा 300 सीटें जीतेगी और यह सच साबित हुआ, जिसका आधार वोट चोरी था, जो अब सामने आ गया है।
श्री गांधी ने अपनी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) काफी दिनों से वोट चोरी में संलिप्त रही है और इसकी शुरुआत गुजरात से हुई थी। बाद में वर्ष 2014 के बाद राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की वोट चोरी की गई जिसका प्रमाण अब सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात वोट चोरी का मॉडल है और वही मॉडल मध्यप्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में लागू किया जिस। शुरू में सबूतों के अभाव में कांग्रेस पार्टी चुप रही लेकिन महाराष्ट्र में सबूत मिल गए। उन्होंने कहा कि चार महीने पहले ही कांग्रेस गठबंधन ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को बुरी तरह हराया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में गठबंधन की बुरी हार हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मुकाबले विधानसभा में कांग्रेस गठबंधन को मत कम नही मिले लेकिन भाजपा के मत अप्रत्याशित रूप से बढ़ गए और ऐसा करीब एक करोड़ अतिरिक्त वोट जोड़ देने की वजह से हुआ।
कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगो तो ना कह देते हैं, मतदान के दौरान की गई वीडियोग्राफी 'एविडेंस' मिटाने के लिए 45 दिन में 'डिस्ट्रॉय' कर देते हैं, जो उनकी गलत मानसिकता को बताता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 6 महीने तक लगातार मतदाता सूची को समझने में लगाया है, तब जा कर वोट चोरी का पर्दाफाश हुआ है गांधी ने कहा कि एक आदमी अलग अलग मतदान केंद्रों पर चार से पांच जगह मतदान कर रहा है। एक घर के नाम 70 से 80 मतदाता रजिस्टर कर दिए गए हैं। पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है। उन्होंने कहा कि इस फर्जीवाड़े की जानकारी पूरे देश मे फैल गयी है, यहां तक कि छोटे छोटे बच्चे बोल रहे हैं, 'नरेंद्र मोदी वोट चोर, गद्दी छोड़।'
कांग्रेस नेता ने कहा कि गरीब हो या अमीर संविधान सभी को एक वोट का अधिकार देता है। इसमें कही नही लिखा है कि एक व्यक्ति को तीन या चार मत देने हैं और यहां तो चुनावआयोग ने 65 लाख लोगों का मताधिकार ही काट दिया, इसे संविधान पर आक्रमण नही तो और क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबो, दलितों, वंचितों के वोट काट लिए गये और बहुतों को वोट चोरी के क्रम में जीते जी मार दिया। मतदाता सूची में मरे हुए लोग जिंदा सड़को पर घूम रहे हैं।उन्होंने कहा कि अडानी या अम्बानी के पास वोट का अधिकार नही हो तो उनका गुजारा चल जाएगा लेकिन गरीब जनता इसके अभाव में बहुत सी सुविधाओं से वंचित हो जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 27 , 2025, 07:06 PM