जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने बुधवार को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के अवसर पर जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर (Moti Dungri Ganesh Temple) में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश सुख और समृद्धि के दाता हैं। प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश हो रही है तथा हमारा प्रदेश हरियालो राजस्थान की ओर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि साथ ही किसान, महिला, युवा और गरीब के विकास से विकसित राजस्थान के संकल्प को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाता है। श्री शर्मा ने कामना की है कि विघ्नहर्ता-मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि आए। इस दौरान जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 27 , 2025, 06:53 PM