Heavy Rains: वैष्णो देवी मार्ग में बारिश के कहर से 32 श्रद्धालुओं की मृत्यु दुखद : खरगे!

Wed, Aug 27 , 2025, 06:02 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने माता वैष्णोदेवी मार्ग पर भारी बारिश (heavy rains) तथा भूस्खलन के कारण 32 श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मार्ग (Mata Vaishno Devi Marg) पर भारी बारिश तथा भूस्खलन से 32 लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुःखद है। मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।”

उन्होंने जम्मू कश्मीर के साथ ही अन्य राज्यों में भारी बारिश के कारण मची तबाही पर भी गहरी चिंता व्यक्त की और कहा “जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई राज्य-अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं। हिमाचल की हमारी कांग्रेस सरकार और प्रशासन की टीमें पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। इस मुश्किल स्थिति में मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं से अपेक्षा करता हूँ कि वे पीड़ितों की हर संभव मदद करें।” कांग्रेस पार्टी (Congress party) ने भी एक्स पर इस घटना पर दुख जताया और कहा कि माता वैष्णो देवी मार्ग पर भारी बारिश तथा भूस्खलन से कई लोगों की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। ईश्वर से घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups