चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा सरकार द्वारा 1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरियां (government jobs) देने की घोषणा का स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एवं पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों (MLA Kewal Singh Dhillon) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय पीड़ित परिवारों को न्याय सम्मान और सामाजिक पुनर्वास दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस अवसर पर भाजपा नेता विक्रम सिंह चीमा परमिंदर सिंह बराड़ एस.एस. चन्नी और विनीत जोशी भी मौजूद रहे।
ढिल्लों ने कहा कि भाजपा-शासित राज्यों की यह पहल अन्य प्रदेशों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 1984 दंगों के मामले दोबारा खुलवाये और दोषियों को सजा दिलवाई। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा और आर्थिक सहायता भी दी गयी। भाजपा ने अदालत से लेकर सड़क तक इंसाफ के लिए संघर्ष किया जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पीड़ितों की अनदेखी की। ढिल्लों ने कहा कि यह घोषणा भाजपा की संवेदनशीलता और वचनबद्धता को दर्शाती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 26 , 2025, 08:51 PM