Birla to lead Indian Parliamentary Delegation: बिरला करेंगे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व!

Mon, Aug 25 , 2025, 07:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। लोकसभा सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस शिष्टमंडल में लोक सभा अध्यक्ष और राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी और सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) शामिल होंगे।

बिरला राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आम सभा को 'राष्ट्रमंडल: वैश्विक भागीदारी’ विषय पर संबोधित करेंगे। इसके अलावा, भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के सदस्य सात कार्यशालाओं में भाग लेंगे जो लोकतंत्र के समर्थन के लिए अपनी संस्थाओं को सुदृढ़ करना, डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोकतंत्र का संवर्धन करना और डिजिटल विभाजन का सामना करना, महिलाओं और सुलभता की दृष्टि से मानवीय पहलू का समर्थन करना, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य पर इसका खतरा व स्थायी समाधान, लोकतंत्र में विश्वास बढ़ाना और चुनावों में वित्तीय पारदर्शिता , राष्ट्रीय संसद बनाम प्रांतीय विधानमण्डल : शक्तियों के पृथक्करण की रक्षा और संरक्षण तथा सुशासन, बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में राष्ट्रमंडल की भूमिका विषय पर होंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups