Ration Card: मुख्यमंत्री मान लोगों को कर रहे गुमराह, केंद्र सरकार ने नहीं काटा कोई राशन कार्ड- जाखड़

Sun, Aug 24 , 2025, 06:21 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने कोई राशन कार्ड (ration cards) नहीं काटा है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) को पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पहले ही पूरी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री पंजाब के लोगों में भ्रम पैदा करके राज्य में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं दूसरी तरफ भाजपा द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं संबंधी जागरूक वाले कैंपों के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार पुलिस बल का प्रयोग कर भाजपा की जन जागरूकता मुहिम को रोक नहीं सकती।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा राशन कार्डों संबंधी ई-केवाईसी (e-KYC related to ration cards) करने के निर्देश दिए गए हैं और केंद्र सरकार शीर्ष अदालत के निर्देशों का पालन कर राज्यों को ई-केवाईसी करने के लिए कह रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 1.41 करोड़ लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को तीन बार ई-केवाईसी करने की अवधि में विस्तार भी दिया गया है।

श्री जाखड़ ने कहा कि राशन कार्ड के लिए किसी को शामिल करना या न करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है और इसमें केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने तो केवल दोबारा जांच करने के लिए कहा है कि कोई अयोग्य व्यक्ति राशन न ले रहा हो और कोई योग्य व्यक्ति राशन लेने से वंचित न रह गया हो और यदि कोई वंचित हो तो उसे शामिल कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि 1.41 करोड़ लोग जो राशन ले रहे हैं वे राशन मिलता रहेगा और केंद्र ने किसी का नाम नहीं हटाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तो आवश्यक डेटा राज्य सरकार को ई-केवाईसी की मदद के लिए उपलब्ध कराया गया है।


श्री जाखड़ ने कहा कि इस बेबुनियाद मुद्दे को मुद्दा बनाने के पीछे आम आदमी पार्टी की समाज में विभाजन डालने और भ्रम पैदा करने की वही नीति काम कर रही है जिसकी शिक्षा मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पार्टी के नेताओं को दी थी ताकि समाज में असंतोष, डर और भ्रम की स्थिति पैदा की जा सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups