पूर्णिमा, 24 अगस्त (वार्ता)। बिहार (bihar) में चल रही इंडिया गठबंधन (India Coalition) की वोटर (Voters) अधिकार यात्रा के आठवें दिन लोकसभा (8th day of Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) तथा बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) में नेता प्रतिपक्ष राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को एक बाइक रैली का नेतृत्व किया।
पूर्णिया की सड़कों पर इंडिया गठबंधन के दोनो शीर्ष नेता स्वयं मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए अपने समर्थकों के साथ सड़क पर निकल पड़े। रैली में सबसे आगे राहुल गांधी एक चालक के रूप में मोटरसाइकिल चला रहे थे और उनके पीछे बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम हाथ लहरा कर सड़क के किनारे दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे।बीच बीच मे श्री गांधी भी दर्शकों की तरफ हाथ लहरा रहे थे।
गौरतलब है कि श्री गांधी आपनी इस यात्रा में जनता से जुड़ने के लिए अलग अलग तरीके इजाद कर रहे हैं। कभी यात्रा के दौरान उन्हें वोटर सूची से कटे हुए नागरिकों के साथ विमर्श करते देखा जाता है तो कभी पैदल चलते हुए किसी गरीब या पीड़ित का कुशल क्षेम पूछ लेते है। शनिवार को श्री गांधी मखाना किसानों की स्थिति समझने के लिए कीचड से भरे खेत मे प्रवेश कर गए थे और उन्होंने उनकी पीड़ा की चर्चा करते हुए 'एक्स' पर ट्वीट भी किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 24 , 2025, 12:35 PM