Rajnandgaon Dead Cow Incident: गाय के शव को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर से घसीटने पर पशु प्रेमियों में आक्रोश!  कहा- यह गौ माता का अपमान है

Sat, Aug 23 , 2025, 03:55 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के ब्राम्हणपारा (Brahmanpara of Rajnandgaon) में एक मृत गाय (dead cow) को रस्सी से बांधकर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना को राजनांदगांव नगर निगम कर्मियों (Rajnandgaon Municipal Corporation workers) ने शनिवार को अंजाम दिया जिससे पशु प्रेमियों में आक्रोश है और उनका कहना है कि यह गौ माता का अपमान है। ब्रह्माणपारा के लोगों के अनुसार, मृत गाय के शव से दुर्गन्ध आ रही थी जिसकी सूचना नगर निगम को दी गई थी और नगर निगम के कर्मी गाय को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए वहां से ले गए। यह घटना शीतला मंदिर वॉर्ड क्रमांक 39 (Sheetla Mandir Ward No. 39) में आज सुबह हुई।

वॉर्ड 39 में कांग्रेस से पार्षद पद के उम्मीदवार रहे कुलबीर छाबड़ा ने वार्ता से कहा कि गायों का जो सम्मान कांग्रेस ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में किया उसकी उम्मीद भाजपा के नेताओं से नहीं की जा सकती है। गाय के शव को घसीटे जाने की घटना पर अतुल विश्वकर्मा, आयुक्त नगर निगम राजनांदगांव ने कहा कि अभी सूचना प्राप्त हुई है और देखना होगा कि किन परिस्थितियों में ऐसा किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups