जबलपुर: मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर (biggest flyover) का आज यहां केंद्रीय सड़क परिवहन (Union Road Transport) एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Highways Minister Nitin Gadkari) एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) संयुक्त रुप से लोकार्पण करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गडकरी और डॉ यादव इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इस फ्लाईओवर की लागत लगभग एक हजार 52 करोड़ रुपए और लंबाई लगभग सात किलोमीटर है।
ये फ्लाईओवर जबलपुर के मदनमहल क्षेत्र से दमोह नाका के बीच बनाया गया है। बताया गया है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करते हुए इस फ्लाईओवर के नीचे लगभग 50 हजार पौधे लगाए गए हैं। साथ ही इसके नीचे नागरिकों की सुविधा के लिए बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और बच्चों के लिए पार्क भी बनाया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 23 , 2025, 12:11 PM