Saran Blackmailing: महिला का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार!

Sat, Aug 23 , 2025, 07:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

छपरा: बिहार के सारण जिले में साइबर थाना की पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक अभियुक्त को सिवान से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि एक महिला ने साइबर थाना पुलिस को आवेदन देकर यह जानकारी दी थी कि जब वह अपनी बहन के ससुराल गयी हुईं थीं। उस दौरान सीवान के एक युवक से उसकी जान-पहचान होने के बाद वह फोन और उससे बात करतीं थी।आवेदन में उसने जानकारी दी है कि वह युवक उसके फोटो और वीडियो को अश्लील ढंग से बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

सूत्रों ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने प्राप्त आवेदन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75/77/79/356(2)/352/351(2)/351 (3) एवं 66 (इ)/67 आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी लालाबाबू राय को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups