Foreign exchange reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 1.488 अरब डालर बढ़कर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर!

Fri, Aug 22 , 2025, 07:31 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.488 अरब डॉलर बढ़कर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 695.106 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी देखी गयी है। इसका मुख्य कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति का बढ़ना है। रिजर्व बैंक (Reserve Bank) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.924 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 585.903 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 49.3 करोड़ डॉलर घटकर 85.667 अरब डॉलर रह गया।

विशेष आहरण अधिकार 4.1 करोड़ डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर क्रमशः 18.782 करोड़ डॉलर और 4.754 करोड़ डॉलर हो गयी। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन, जापान और स्विटजरलैंड के बाद भारत चौथे स्थान पर है। मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार से देश को आयात बिल के भुगतान में आसानी होती है। साथ ही रुपये में ज्यादा गिरावट की स्थिति में रिजर्व बैंक के पास हस्तक्षेप का भी मौका होता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups