Sarfaraz Khan News : दो महीने में 17 किलो वज़न घटाया, अब 105 के स्ट्राइक रेट से शतक जड़ा, सरफराज खान ने मचाई धूम

Mon, Aug 18 , 2025, 04:07 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Sarfaraz Khans Century in Buchi Babu Trophy: दो महीने में 17 किलो वज़न घटाकर चर्चा में आए सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने एक बार फिर अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है। बुची बाबू ट्रॉफी (Buchi Babu Trophy) के पहले दिन मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA XI) के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने 92 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शतक जड़ा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट (strike rate) 105 का रहा। मुंबई ने टॉस जीतकर (Mumbai won the toss) पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन 98 रन पर 3 विकेट गिर गए और टीम मुश्किल में पड़ गई। ऐसे में सरफराज मैदान में उतरे। 33वें ओवर में आए सरफराज ने अगले 31 ओवर में शतक पूरा किया और टीम को सहारा दिया।

दो महीने में 17 किलो वज़न कम किया...
सरफ़राज़ खान ने दो महीने में 17 किलो वज़न कम करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस की खूब चर्चा हुई थी। इसके बावजूद, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उन्हें भारतीय टीम (Indian team) में जगह नहीं मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की ओर से 92 रन बनाए। अब सरफ़राज़ ने फिटनेस और फॉर्म, दोनों ही मोर्चों पर खुद को साबित कर दिया है। अगर वह इसी तरह अपना धमाकेदार खेल जारी रखते हैं, तो उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टेस्ट टीम में उनकी वापसी ज़रूर होगी।

आयुष म्हात्रे, मुशीर खान नाकाम
मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे और मुशीर खान नाकाम रहे। मुंबई को पहला झटका नौवें ओवर में लगा। आयुष म्हात्रे प्रेम कुमार की गेंद पर सोनू यादव के हाथों कैच आउट हुए। म्हात्रे ने 25 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाए। इसके बाद मुशीर खान और सुवेद पारकर ने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। लेकिन 30वें ओवर में मुशीर आउट हो गए। उन्होंने 75 गेंदों में 1 चौके की मदद से 30 रन बनाए। इसके बाद सरफराज के शतक से मुंबई ने जोरदार वापसी की और बड़े स्कोर की ओर बढ़ने लगी।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups