Gold & Silver Prices Today: युद्ध थमने के अगले ही दिन गिरे सोने-चांदी के दाम ! शहरवार जानें आज क्या है भाव? 

Thu, Apr 09 , 2026, 12:21 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Gold and Silver Rates Decline: सोने और चांदी के भाव (Gold and silver prices) फिर गिर रहे हैं। जहां कल (बुधवार, सुबह 8 बजे) अमेरिका, इजरायल और ईरान द्वारा घोषित सीजफायर (US, Israel, and Iran, ceasefire) के बाद सोने और चांदी के भाव में बड़ी तेजी आई थी, वहीं आज फिर सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। कल (बुधवार, सुबह 8 बजे) सोने के भाव GST को छोड़कर 152,000 तक पहुंच गए थे, आज तीन हजार रुपये गिरकर 149,000 पर आ गए हैं, चांदी के भाव सात हजार रुपये गिर रहे हैं। कल (बुधवार, सुबह 8 बजे) चांदी के भाव (Silver rates) कल (बुधवार, सुबह 8 बजे) 247,000 पर थे, आज गिरकर 240,000 पर आ गए हैं। हालांकि, एक ही दिन में सोने और चांदी के भाव में गिरावट का कारण पता नहीं चल सका है।

 सोने और चांदी के आज के रेट
घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार, 9 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार की शुरुआत में ही दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। खबर लिखे जाने तक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 की एक्सपायरी डेट वाले सोने के वायदा भाव करीब 420 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। MCX पर सोने का वायदा भाव 1,50,647 रुपये (प्रति 10 ग्राम) के रेट पर खुला। पिछले सेशन में सोना 1,51,776 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:50 बजे सोने का वायदा भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,357 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती सेशन में सोना 1,51,452 रुपये के हाई पर पहुंच गया था। 

 चांदी की कीमतों में भी गिरावट
MCX पर 5 मई, 2026 की एक्सपायरी डेट वाली चांदी 1.13 परसेंट या 2,710 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थी। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,35,850 रुपये से की। डेली हाई 2,37,589 रुपये रहा। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,601 रुपये है। 100 ग्राम चांदी 26,010 रुपये में बिक रही है। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,651 रुपये है।

 अलग-अलग शहरों में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली

24 कैरेट – 1,53,980 रुपये
22 कैरेट – 1,41,160 रुपये
18 कैरेट – 1,15,530 रुपये
मुंबई
24 कैरेट – 1,15,530 रुपये 1,53,830
22 कैरेट – Rs. 1,41,010
18 कैरेट – Rs. 1,15,380
चेन्नई
24 कैरेट – Rs. 1,54,920
22 कैरेट – Rs. 1,42,010
18 कैरेट – Rs. 1,18,610
कोलकाता
24 कैरेट – Rs. 1,53,830
22 कैरेट – Rs. 1,41,010
18 कैरेट – Rs. 1,15,380
अहमदाबाद
24 कैरेट – Rs. 1,53,880
22 कैरेट – Rs. 1,41,060
18 कैरेट – Rs 1,15,430
लखनऊ
24 कैरेट – Rs 1,53,980
22 कैरेट – Rs 1,41,160
18 कैरेट – Rs 1,15,530
पटना
24 कैरेट – Rs 1,53,880
22 कैरेट – Rs 1,41,060
18 कैरेट – Rs 1,15,430
हैदराबाद
24 कैरेट – Rs 1,51,480
22 कैरेट – Rs 1,38,850
18 कैरेट – Rs 1,13,610

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups