नयी दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को वोट चोरी (vote theft) का आरोप लगाते हुये विपक्षी दलों के सदस्यों के भारी हंगामे (heavy uproar by members) के कारण कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। एक बार स्थगन के बाद पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने जैसे ही 12 बजे सदन की कार्यवाही (proceedings of the House) शुरू की विपक्षी सदस्य सदन के बीचोंबीच आकर नारेबाजी करने लगे। पीठासीन अधिकारी ने हंगामे के जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाये। हंगामे के दौरान ही भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025 और जन विश्वास(उपबंधों का संशोधन) विधेयक 2025 को पुर:स्थापित कराया। विपक्षी सदस्यों का हंगामा तेज होने के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गयी।
इससे पहले अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही प्रश्न काल शुरू करवाया, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा और शोरगुल करने लगे। बड़ी संख्या में सदस्य सदन के बीचों-बीच आ गये और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। कई सदस्य हाथों में तख्तियां लिये थे, जिन पर वोट चोरी को लेकर नारे लिखे हुए थे। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने इस दौरान एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि गोपाल गंज जिले में केन्द्रीय विद्यालय के लिए बिहार सरकार ने भूमि आवंटित कर दी है और विद्यालय के उस स्थान पर स्थानांतरण का कार्य जल्द शुरू किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं और इस मामले में ‘जीरो टॉलरेन्स’ की नीति अपनायी जा रही है। इसके बाद कुछ और प्रश्नों के उत्तर भी दिये गये, लेकिन शोरगुल तेज हो जाने के कारण कुछ भी सुनायी नहीं दिया। श्री बिरला ने जोर-जोर से नारे लगा रहे सदस्यों से कहा कि वह अपने स्थानों पर जायें और सदन की कार्यवाही चलने दें। उन्होंने कहा कि जितनी जोर से वे नारे लग रहे हैं, यदि उतनी जोर से प्रश्न पूछें तो जनता का कल्याण होगा। जनता ने उन्हें जनहित के मुद्दे उठाने और सरकार से प्रश्न पूछने के लिए चुनकर भेजा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ सदस्य सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। कई विधानसभाओं में ऐसे कृत्य करने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसलिए वह सदस्यों को आगाह कर रहे हैं कि सरकारी सम्पत्ति को कतई नुकसान न पहुंचाया जाये।
इसके बाद श्री बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 18 , 2025, 01:32 PM