अनुसंधान से जांच तक की प्रक्रिया डिजिटल करने में जुटी पुलिस, अनुसंधान पदाधिकारियों को लैपटॉप से लेकर स्मार्ट मोबाइल फोन तक की सुविधा 

Mon, Aug 18 , 2025, 12:36 PM

Source : Uni India

पटना: बिहार में पुलिस विभाग अनुसंधान (police department in Bihar) से लेकर जांच तक की अपनी सभी प्रक्रियाओं को डिजिटल करता जा रहा है, इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों खासकर अनुसंधान पदाधिकारियों को लैपटॉप से लेकर स्मार्ट मोबाइल फोन तक दिया जा रहा है। थाना स्तर (police station level) पर तैनात 40 हजार से अधिक अनुसंधान एवं जांच पदाधिकारियों के अतिरिक्त अन्य स्तर के पदाधिकारियों को स्मार्ट फोन से लेकर लैपटॉप तक मुहैया करा दिया गया है।

पुलिस विभाग को पूर्ण रूप से डिजिटलाइज्ड करने के साथ ही इसकी रोजमर्रा की फाइलों को ऑनलाइन माध्यम से खिसकाने के लिए आईजी (Modernization) की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी हाल में तेलंगना, कर्नाटक और तमिलनाडू जैसे राज्यों का दौरा करके आई है, जहां की राज्य पुलिस तकरीबन पूरी तरह डिजिटाइज्ड हो गई है। 

देश में नया कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू होने के बाद किसी भी पुलिसिया जांच या अनुसंधान प्रक्रिया का डिजिटल साक्ष्य होना भी अनिवार्य है। इसके मद्देनजर छापेमारी, कार्रवाई, स्थल निरीक्षण या जांच की विधिवत प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग करनी है। साथ ही इसे डिजिटल साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में प्रस्तुत भी करना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups