अलवर: राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में एक नील ड्रम में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सुबह एक मकान की छत पर रखे नीले ड्रम से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्रम की जांच की तो उसमें एक युवक का शव बरामद हुआ।
किशनगढ़बास के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि मृतक युवक की पहचान हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह स्थानीय ईंट भट्टे पर मजदूर के रूप में काम करता था। वह डेढ़ महीने पहले किशनगढ़बास में आदर्श कॉलोनी स्थित राजेश शर्मा के मकान में परिवार सहित किराए पर रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी और तीन बच्चे साथ रहते थे, लेकिन घटना के बाद से ही वे लापता हैं।
उन्होंने बताया कि हंसराज का शव मकान में छत पर एक कमरे में रखे ड्रम में था। ड्रम में शव के ऊपर नमक डाला गया था। जिससे मामला प्रथम दृष्टा हत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल शव किशनगढ़ बास के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 18 , 2025, 08:10 AM