लखनऊ। वोटों की चोरी को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग (Central Election Commission) द्वारा रविवार को सफाई दिये जाने व कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को देश की जनता को गुमराह करने के लिए एक सप्ताह में माफी मांगने का आदेश दिया है।
इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चुनाव आयोग को सुधार ही नहीं, आमूलचूल परिवर्तन की अपरिहार्यता है। लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक दायित्व आयोग के कंधों पर है। उनके ऊपर कई प्रकार के अवांछित दबाव काम कर रहे हैं लेकिन वो ये न समझें कि वो अकेले हैं। जब चुनाव आयोग सही रास्ते पर चल निकलेगा तो करोड़ों भारतवासियों का साथ उनका रक्षा कवच बन जाएगा।
यादव ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने वालों के साथ जनता और जनविश्वास स्वयं चलने लगता है। चुनाव आयोग का एक सही और साहसिक क़दम देश की अनंत पीढ़ियों का भविष्य और कल्याण सुनिश्चित कर सकता है। समाजवादी पार्टी ने वोट की डकैती के 18 हजार शपथ पत्र इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India) को दिए लेकिन कार्रवाई जीरो है। उन्होंने कहा कि चिट्ठा लम्बा होता जा रहा है जिनकी करतूतों, कारनामों का जवाब भी नहीं आया और न अब तक हमारे हलफनामों का।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 17 , 2025, 07:25 PM