Shri Krishna Janmashtami 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ी धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जा रहा है। इस्कॉन मंदिर (ISKCON temple) के पुजारी शिव मोहन जी ने बताया कि इस बार की जन्माष्टमी हर तरह की जन्माष्टमी से बहुत खास होने वाली है। इस बार जन्माष्टमी में पहली बार मंदिर प्रांगण को गोकुल थीम के तर्ज (lines of Gokul theme) पर सजाया गया है। भगवान का श्रृंगार इस बार कई प्रकार फूलों से कराया जाएगा और 108 नदियों के जल से भगवान श्री कृष्णा को स्नान कराया जाएगा। वृंदावन और मथुरा (Vrindavan and Mathura) से भगवान श्री कृष्ण के वस्त्र मंगाए गए है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर उनके भक्तों में खासा उत्साह दिख रहा है और अब सभी भगवान श्री कृष्ण के जन्म का बेसब्री से उनके भक्त इंतजार कर रहे हैं।
बाबा की नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शनिवार की शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। महिला महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। महिला महाविद्यालय में छात्राएं गोपियों, राधा और श्रीकृष्ण के विभिन्न प्रसंगों को सजीव झांकियों के माध्यम से दर्शायेंगी।
प्रभु के जन्मोत्सव, बाल्यकाल और लीलाओं को छात्राओं द्वारा आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। रुइया छात्रावास (संस्कृत ब्लॉक) में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर पूजन के साथ मनोरम झांकियां सजाई जाएंगी। संयोजक शोध छात्र अभिनायक मिश्र ने बताया कि शाम 4 बजे से 6 बजे तक दिव्य पूजन और 6 बजे से रात 9 बजे तक झांकी दर्शन का आयोजन होगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 16 , 2025, 01:05 PM