सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष! भाजपा ने साबित किया, पिछड़ गया है प्रदेश : अखिलेश

Thu, Aug 14 , 2025, 01:46 PM

Source : Uni India

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र ने पहली बार 24 घण्टे सदन चलाने का रिकार्ड बनाने पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं, इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं।

यादव ने एक्स पर मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह (Minister Swatantradev Singh) के झपकी लेने और विपक्षी नेताओं के सेल्फी लेने का वीडियो शेयर करते हुये लिखा “ सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष। भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं। 

इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार (BJP government) बताए कि उसके मुखिया से लेकर मंत्री व कितने विधायक चौबीसों घंटे उपस्थित रहे।” उन्होने लिखा “ जनता 24 घंटे सदन चलाने के पीछे का तर्क पूछ रही है। दिन घटा के और घंटे बढ़ाकर सरकार क्या हासिल करना चाहती है। भाजपा कम-से-कम सदन को तो अपनी इवेंटबाजी से दूर ही रखे। रात भर जागकर भाजपाई ख़ुद को क्या साबित करना चाहते हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups