मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्स्लि थाना क्षेत्र (Mufassli police station) में प्रॉपर्टी डीलर और उसके कार चालक की हत्या (murder case) के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 13 जुलाई 2024 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बांक मोड़ के समीप अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर मनजीत मंडल और उसके कार चालक चंदन मंडल की हत्या कर दी थी।
सूत्रों ने बताया कि इस हत्याकांड के मामले में मुंगेर पुलिस ने आज घटना के एक वर्ष बाद तीन शूटरों में से एक शूटर बबलू मंडल (Bablu Mandal) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हत्याकांड के बाद बबलू मंडल मुंगेर से बाहर एक वर्ष से छुपकर रहा था। रक्षाबंधन के मौके पर वह अपनी पत्नी के साथ जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के खैरा स्थित अपने ससुराल आया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इस कांड में दो शूटर्स अभी भी फरार हैं, जिसकी तलाश मुंगेर पुलिस कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 12 , 2025, 08:47 PM