Politics SP Demand: फतेहपुर प्रकरण में दोषियों के खिलाफ गृह मंत्री से कार्रवाई की मांग!

Tue, Aug 12 , 2025, 07:39 PM

Source : Uni India

लखनऊ। फतेहपुर में अब्दुल समद (Abdul Samad) के मकबरे को लेकर हुए विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के फतेहपुर से सांसद नरेश चन्द्र उत्तम पटेल (Naresh Chandra Uttam Patel) ने गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को पत्र लिख कर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पटेल ने अपने पत्र में लिखा है कि घटना ने फतेहपुर की शांति-व्यवस्था को झकझोर दिया है, बल्कि देश की संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 350 वर्ष पुराना नवाब अब्दुस समद मकबरा-जो अभिलेखों में राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में दर्ज है। पुरातत्व विभाग और वक्फ बोर्ड द्वारा संरक्षित है। उसे भाजपा और उसके आनुषंगिक संगठन जान-बूझकर विवादित बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले से सूचित करने के बावजूद 200-300 लोग बैरिकेटिंग तोड़कर अंदर घुसे, मकबरे की मजारों को क्षतिग्रस्त किया और वहां भगवा झंडा फहरा दिया। यह सब प्रशासन की मौन सहमति से हुआ प्रतीत होता है। इससे जिले में सांप्रदायिक तनाव गहराया है और मुस्लिम समाज आहत व आक्रोशित है। इतना ही नहीं, मकबरे से जुड़ी लगभग बेशकीमती भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा है, जबकि उच्च न्यायालय (High Court) द्वारा उसे खाली कराने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। आदेश के बावजूद कार्रवाई न होना सरकारी तंत्र की नाकामी और मिलीभगत दर्शाता है। उन्होंने गृह मंत्री से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि मकबरे और उससे जुड़ी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर संरक्षित किया जाये,वहीं 16 अगस्त को प्रस्तावित विवादित कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए, ताकि जिले में शांति बहाल हो सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups