Murder by loot: बदायूं में लूटपाट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या!

Tue, Aug 12 , 2025, 07:15 PM

Source : Uni India

बदायूं। उत्तर प्रदेश से बदायूं जिले के इस्लाम नगर क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या (Murder) कर दी और जेवर लूटकर ले गये। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी रातरानी (70) के पति कुबेर सिंह (husband Kuber Singh) की कैंसर से मौत हो चुकी है जबकि बेटा मनवीर हापुड़ पुलिस में दरोगा है। बताते हैं कि सोमवार रात किसी समय बदमाश महिला के घर में घुस आये और लूटपाट (looted) की। विरोध (Protest) करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया। महिला खून से लथ पथ होकर गिर गईं और उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने महिला के कान में से सोने के कुंडल और जंजीर तोड़ ली तथा बाकी सामान लूट लिया। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह (Police Brijesh Kumar Singh) ने बताया कि रात में किसी समय रातरानी की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। आज जब महिला घर से नहीं निकली तो दिन में लोगों ने जाकर देखा, तो घर के अंदर उसका शव पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस की दो टीम गठित कर दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups