Congress took out a peaceful march: उज्जैन में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने पर आक्रोश!

Tue, Aug 12 , 2025, 07:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में कांग्रेस ने वोट चोरी कर केंद्र में बनी भाजपा सरकार के विरोध में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया तथा पुतला दहन किया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा सरकार का पिपली नाका चौराहे पर पुतला दहन किया गया। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि इस देश में बनी भाजपा की सरकार वोट बैंक की चोरी कर बनी है। 

हमारे नेता राहुल गांधी ने पुख्ता सबूत देश की जनता के सामने रखे, ये जनहित की लड़ाई है, जिसे हम सब कांग्रेस जन राहुल गांधी के नेतृत्व पर लड़ेंगे और देश के सामने इस वोट चोर सरकार का असली चेहरा सामने लाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups