Maharashtra Vijaydurg Fort Damage: यूनेस्को की सूची में शामिल विजयदुर्ग किले का ऐतिहासिक वेंकट टॉवर ढहा

Mon, Aug 11 , 2025, 07:39 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सिंधुदुर्ग। महाराष्ट्र के सिंधुदर्ग जिले में यूनाइटेड नेशन्स एजूकेशनल, सोशल एंड कल्चरल आर्गनाइजेशन (UNESCO) की सूची में शामिल विश्व धरोहर किले विजयदुर्ग (World Heritage Fort Vijaydurg) के प्रकाश स्तंभ के नजदीक स्थित प्रमुख इमारतों में से एक वेंकट टॉवर का निचला हिस्सा लगातार मानसूनी समुद्री लहरों के कारण ढह गया है, जिससे इसकी नींव के कमजोर हो जाने को लेकर चिंता बढ़ गयी हैं।हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण यह घटना हुई। यह घटना प्रत्येक वर्ष मानसून के कारण होने वाली ऐसी क्षति का स्मरण कराती है। इसी तरह की घटनायें प्रति वर्ष होने के कारण इस प्राचीन स्मारक को बारिश के मौसम (Rainy season) में हर बार नुकसान होता है।

समुद्र के बढ़ते स्तर और मानसून के दौरान लहरों की बढ़ती गति के कारण टॉवर के अचानक ढह जाने से इस बात की आशंका बलवती हो गयी है कि किले की तटीय सुरक्षा लगातार कमजोर हो रही है। सत्रहवीं शताब्दी में प्राकृतिक चट्टानों और समुद्री दीवारों का उपयोग कर सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया यह किला एक चट्टानी प्रायद्वीप पर स्थित है, जो तीन तरफ से गहरे पानी और खड़ी चट्टानों से घिरा हुआ है। इसकी ढलानदार चट्टानी संरचनायें आने वाली लहरों के जोर को सह लेने और वापस समुद्र में लौटने के लिए चतुराई से निर्मित की गयीं थी। प्राकृतिक कटाव और अपर्याप्त संरक्षण उपायों के कारण हालांकि यह सुरक्षात्मक डिज़ाइन कमज़ोर पड़ गयी है।


विशेषज्ञों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्सों को पुनर्स्थापित करने का सबसे प्रभावी तरीका आधुनिक कंक्रीट-आधारित ‘ट्राइपॉड’ तकनीक का उपयोग करना है, जो लहरों के प्रभाव को बेहतर ढंग से झेल सकती है। अब जब किला यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर की सूची में शामिल हो गया है, स्थानीय लोग इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित प्रशासन पर दबाव डाल रहे हैं। वे ऐतिहासिक स्थल की सुरक्षा के लिए मजबूत नींव पर दीवारों के मजबूती से पुनर्निर्माण का आग्रह कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups