पिथौरागढ़। उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस (Pithoragarh Police) ने बुजुर्ग दंपत्ति से मारपीट कर जेवर लूटने वाले दस हजार रुपये के ईनामी बदमाश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डेढ़ साल से फरार था। पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक एसपी रेखा यादव (SP Rekha Yadav) ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2023 में पीड़ित पक्ष की ओर से धारचूला थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी कि जगदीश सिंह कोरंगा (Jagdish Singh Koranga) उर्फ जग्गू कोरंगा निवासी गोल्फा, मुनस्यारी ने धारचूला में एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट कर उनके घर से जेवर लूट लिये।
आरोपी इस घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिये एक पुलिस टीम का गठन भी किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय भी कई गैर जमानती वारंट जारी कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने भी आरोपी पर 10000 का ईनाम भी घोषित कर दिया। यही नहीं पुलिस ने भी आरोपी को पकड़ने के लिये प्रयास तेज कर दिये। आरोपी के ठिकानों पर लगातार दबिश दी गयी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। आखिरकार पुलिस को आज सफलता मिली और आरोपी को धारचूला से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 11 , 2025, 07:31 PM