Chennai Super Kings Ashwin: सीएसके बताये आगामी आईपीएल में क्या भूमिका होगी: अश्विन

Mon, Aug 11 , 2025, 06:09 PM

Source : Uni India

चेन्नई।  चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के ऑलराउंडर आर अश्विन ने अपनी टीम से पूछा है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में उनकी भूमिका क्या होगी। उन्होंने फ्रैंचाइजी से कहा है कि अगर वह टीम की योजनाओं में फिट नहीं बैठते तो उन्हें टीम से अलग होने में कोई आपत्ति नहीं है। खिलाड़ियों को रिलीज करने की अंतिम तारीख आमतौर पर इस बात पर निर्भर करती है कि उस साल की नीलामी कब है। यह आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए अभी तय नहीं हुआ है। बड़ी नीलामी हर तीन साल में होती है, लेकिन छोटी नीलामी हर साल होती है। यह आमतौर पर नवंबर से फरवरी के बीच कभी भी हो सकती है। अगर किसी खिलाड़ी का ट्रेड होना हो तो यह नीलामी से एक हफ्ते पहले तक हो सकता है।


अश्विन आईपीएल में पांचवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने सीएसके से शुरुआत की थी और इसके बाद वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), दिल्ली कैपिटल्‍स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। वह फिर 2025 में सीएसके में लौटे।

 सीएसके को अभी और भी बड़े फैसले लेने हैं, जिसमें कप्तानी का मामला भी शामिल है। पिछले सीज़न जब नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर बाहर हो गए थे, तब महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कमान संभाली थी। फ्रैंचाइजी हमेशा धोनी के ट्रेनिंग शुरू करने के बाद साल के अंत तक उनकी उपलब्धता के फैसले का इंतजार करती है। पिछले वर्ष सीएसके ने धोनी के मौजूद होने के बावजूद गायकवाड़ को कप्तान बनाया था और अगले साल भी ऐसा ही होना चाहिए, चाहे धोनी खेलना जारी रखें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups