बहराइच। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने रविवार को बहराइच जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने महसी तहसील के पचदेवरी गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में न तो बिजली आती थी और न ही स्पर का निर्माण होता था। बाढ़ के समय लाखों लोग परेशान होते थे। हर तरफ लूट-खसोट मची हुई थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद करने वाली पार्टी बताया। उनकी राजनीति व्यापार (politics was business) थी, जबकि वे लोग सेवा करने के लिए आए हैं।
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में नियुक्तियां झोला लेकर होती थीं लेकिन आज के समय में पूरी तरह से निष्पक्ष नियुक्तियां हो रही हैं। चुनाव आयोग पर विपक्षी पार्टियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि आयोग पूरी तरह से निष्पक्ष होकर जनता और देश हित में काम कर रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं और बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि आपदा के दौरान प्रदेश सरकार, शासन और प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में जल स्तर कम हो गया है, वहां पर्याप्त साफ-सफाई कराकर फागिंग के साथ-साथ एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 10 , 2025, 08:37 PM