Janmashtami event ISKCON temple: दो दिवसीय जन्माष्टमी का आयोजन 16 और 17 को, इस्कॉन मंदिर में बन रहे हैं 501 प्रकार के पकवान!

Sun, Aug 10 , 2025, 07:14 PM

Source : Uni India

पटना। राजधानी के इस्कॉन मंदिर (ISKCON temple) में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Sri Krishna Janmashtami) के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्तों के लिये 501 प्रकार के पकवानों का महाभोग भी तैयार किया जायेगा।

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के अनुसार, 501 प्रकार के पकवानों का महाभोग तैयार कर भगवान् को अर्पित करने के बाद उसे प्रसाद स्वरुप भक्तों के बीच वितरित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन होगा, जबकि 17 अगस्त को “प्रभुपाद आविर्भाव महोत्सव” (Prabhupad Avirbhaav Mahotsav) मनाया जायेगा। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर (international level) पर आध्यात्मिक एकता का भी संदेश देगा।

16 अगस्त की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का विशेष महाभिषेक किया जायेगा, जिसमें 251 चांदी के कलश और पवित्र शंखों का उपयोग होगा। वृंदावन और मायापुर से भगवान के विशेष वस्त्र मंगवाये गये हैं और कीर्तन मंडली को भी आमंत्रण भेजा गया है। इस दौरान भगवान की लीलाओं का मंचन किया जायेगा।

भगवान श्रीकृष्ण के दरबार को सजाने के लिए रूस, यूक्रेन, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका समेत आठ देशों से फूल मंगवाये गये हैं। साथ ही कई देशों से भक्त भी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। विदेशी भक्त पारंपरिक कीर्तन और भक्ति नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

अपार भीड़ की संभावनाओं को देखते हुये सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं। मंदिर परिसर से मौर्या लोक और जीपीओ गोलंबर तक बैरिकेडिंग की योजना है। पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग- अलग कतारें बनेंगी और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। इस संबंध में बुधवार को जिला प्रशासन और मंदिर समिति के बीच बैठक भी प्रस्तावित है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups