नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने रविवार को नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (Nagpur-Pune Vande Bharat Express) शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे विदर्भ का पुणे से संपर्क बहुत बेहतर होगा।
फडणवीस ने कहा कि यह देश में अब तक की सबसे लंबी चलने वाली वंदे भारत रेलगाड़ी होगी जो प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए 12 घंटों में 881 किलोमीटर का सफर तय करेगी। उन्होंने कहा कि यह रेलगाड़ी विदर्भ, उत्तरी महाराष्ट्र और पुणे के बीच संपर्क बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने आज बेंगलुरु में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों (Vande Bharat Express trains) को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बेंगलुरु-बेलगावी सेवा का उद्घाटन सामान्य रूप से किया जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर और अजनी (नागपुर)-पुणे सेवाओं का वर्चुअल उद्घाटन रूप से किया। फडणवीस ने कहा, ‘’यह हम सभी के लिए अत्यंत खुशी का क्षण है कि नागपुर-पुणे वंदे भारत रेलगाड़ी आज शुरू हो गई है। हमने पहले रेल मंत्री से इस सेवा के लिए अनुरोध किया था और प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से यह साकार हो गया है।
’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान मार्ग पुणे पहुंचने से पहले अहिल्यानगर से दौंड तक जाता है जिससे यात्रा में 100 किलोमीटर से अधिक की वृद्धि हो जाती है। उन्होंने नगर से पुणे तक सीधा मार्ग बनाने का आग्रह किया जिससे महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) को भी लाभ मिल सके। फडणवीस ने अतिरिक्त मार्ग बनाकर नए संभाजीनगर-अहिल्यानगर-पुणे एक्सप्रेसवे को रेल नेटवर्क के साथ एकीकृत करने की पेशकश की जिसका उद्देश्य दूरी एवं यात्रा समय दोनों को कम करना है। उल्लेखनीय है कि नयी रेलगाड़ियां क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देंगी, यात्रा समय को कम करेंगी तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 10 , 2025, 06:08 PM