मुंगेर: बिहार में मुंगेर नगर निगम (Munger Municipal Corporation) के कई इलाकों में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर (water level of the Ganga river) के कारण पानी घुस गया है। यहां गंगा नदी के जल स्तर में आज सुबह से वृद्धि जारी है और वह खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर बह रही है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के मुकविरा चेनी टोला, कंकड़बाग और लाल दरवाजा मोहल्ले में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। मुंगेर जिले के हेरू डायर गांव स्थित गंगा पंप नहर सिंचाई परियोजना का विशाल (इंटेक वेल) जलाशय गंगा की बाढ़ में पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, जिससे पूरा जलाशय गंगा में विलीन हो चुका है।
मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने आज यहां बताया है कि मुंगेर जिले में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण पांच प्रखंडों के सात पंचायतों के ग्रामीण बाढ़ के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जिले में अब तक बाढ़ पीड़ितों के बीच 11 शरण स्थलों पर सामुदायिक किचन काम कर रहा है और बाढ़ पीड़ितों को सुबह और शाम तैयार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलिथीन सीट भी वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूचे मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंडों और पंचायतों में 107 सरकारी नावों से बाढ़ में घिरे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुंगेर जिला मुख्यालय के सभी गंगा घाटों जैसे कष्टहरनी, बबुआ, सोझी गंगा घाटों और शक्तिपीठ चंडिका मंदिर को सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल बंद कर दिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 09 , 2025, 01:44 PM