12 अगस्त को खुलेगा रीगल रिसोर्सेज का आईपीओ ! कंपनी का लक्ष्य इस इश्यू के माध्यम से 306 करोड़ जुटाना है

Sat, Aug 09 , 2025, 12:33 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। रीगल रिसोर्सेज (Regal Resources) ने अपने आगामी IPO (upcoming IPO) के लिए प्राइस बैंड (price band) 96 से 102 प्रति इक्विटी शेयर तय कर दिया है। यह आईपीओ 12 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 14 अगस्त को बंद हो जाएगा। कंपनी का लक्ष्य इस इश्यू के माध्यम से 306 करोड़ जुटाना है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। इस IPO का कुल साइज प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर करीब 306 करोड़ है। यह आईपीओ दो हिस्सों में बंटा हुआ है। 

इसमें 210 करोड़ का फ्रेश इश्यू है वहीं 96 करोड़ का ऑफर फॉर सेल है जिसमें मौजूदा शेयरधारक और प्रमोटर 94.1 लाख शेयर बेचेंगे। कंपनी इस फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से अपने बकाया कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। बता दें कि जून 2025 तक कंपनी पर 561.15 करोड़ का बकाया था।

रीगल रिसोर्सेज  भारत में मक्का-बेस्ड स्पेशल प्रोडक्ट्स की एक प्रमुख निर्माता है, जिसकी दैनिक क्षमता 750 टन है। कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है, और इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बिहार के किशनगंज में स्थित है, जहां जीरो लिक्विड डिस्चार्ज तकनीक का उपयोग होता है। इसके उत्पादों में मक्के का स्टार्च, ग्लूटेन, और खाद्य-ग्रेड उत्पाद जैसे मक्के का आटा, बेकिंग पाउडर आदि शामिल है। वित्तीय वर्ष 2025 में, कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। उसका राजस्व पिछले वर्ष के 600 करोड़ से बढ़कर 915.16 करोड़ हो गया। इसी तरह, शुद्ध लाभ भी 22.14 करोड़ से बढ़कर 47.69 करोड़ हो गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups