नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की टिप्पणी पर गुरुवार को निशाना साधते हुए इसे अमर्यादित और देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला बताया हैँ। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गांधी हताशा में देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उन्होंने गांधी की आयोग के अधिकारियों के संबंध में 'चुन चुन कर, देख लूंगा, और उनको छोड़ूगा नहीं' जैसी टिप्पणियों पर कहा कि देश के अधिकारियों को धमकी दिया जाना बेहद निंदनीय है। यह एक तरह से लोकतंत्र पर आघात है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेसी नेता जिन प्रदेशों में उनकी सरकार है वहां के चुनाव आयोग (Election Commission) की आलोचना नहीं करते हैं। यही नहीं गांधी ने आज तक विजयी राज्यों में प्रेसवार्ता भी नहीं की है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग पर ये आरोप तब कांग्रेस क्यों नहीं लगाती है जब वह चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा, ''जीतने पर आप जश्न मनाते हैं, उस समय चुनाव आयोग पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप क्यों नहीं लगाते हैं।''
कांग्रेसी नेता द्वारा चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने और भाजपा को दोषी ठहराने पर पर श्री पात्रा ने कहा कि अगर कोई खामी या कमी है तो वह इसे अदालत में इसे चुनौती दे सकते हैं। जबकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मामले (case of Maharashtra assembly elections) में कांग्रेस के सवाल उठाने पर उच्च न्यायालय ने खारिज करते हुए विपक्ष को फटकार भी लगाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता के सवाल उठाने पर चुनाव आयोग ने बाकायदा उनको तथ्यों के साथ आमंत्रित भी किया था लेकिन आयोग के पास जाने की बजाय वह संवाददाता सम्मेलन करके गलत तथ्य रखने और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। संबित पात्रा ने गांधी को पुलवामा एवं सुरक्षा से जुड़े अन्य मामलों पर भी घेरा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 07 , 2025, 08:04 PM