Voter Revision Campaign: मतदाता पुनरीक्षण अभियान के पहले छह दिनों में आयोग को प्राप्त हुई 5015 दावे और आपत्तियां

Thu, Aug 07 , 2025, 02:16 PM

Source : Uni India

पटना: बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान (Voter Revision Campaign) के अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के पहले छह दिनों में चुनाव आयोग (Election Commission) को कुल 5015 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। चुनाव आयोग को प्राप्त सभी 5015 दावे और आपत्तियां योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने और अयोग्य नामों (ineligible names) को सूची से हटाने से जुड़े आवेदन हैं। इस दौरान 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के 27,517 नये मतदाताओं ने मतदाता सूची (voter list) में नाम जुड़वाने के लिये आवेदन जमा किया है।

वहीँ राजनीतिक दलों की ओर से भी बूथ लेवल एजेंट (BLA) को तेजी से नामित किया जा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब तक 53,338 बीएलए नामित कर बढ़त बनायीं हुई है। वहीं 17,549 बीएलए नामित कर कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist) ने 899, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मात्र 74, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सात और आम आदमी पार्टी (आप) ने सिर्फ एक बीएलए नामित किया है।

क्षेत्रीय दलों की सूची में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 47,506 बीएलए के साथ सबसे आगे है। वहीँ सत्तारुढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 36,556 बीएलए को आयोग में नामित किया है। अन्य क्षेत्रीय दलों में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने 1,913, भाकपा (माले) ने 1,496, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 1210 और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने 270 बीएलए को नामित किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups