Raksha Bandhan 2025: कब है भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक त्यौहार रक्षा बंधन? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और उपाय 

Wed, Aug 06 , 2025, 01:48 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Auspicious Time of Raksha Bandhan: हर साल की तरह इस साल भी रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2025) का इंतज़ार बहनें बड़ी ही बेसब्री से कर रही हैं। इस शुभ अवसर पर बहन भाई की कलाई पर राखी (rakhi on the brother's wrist) बांधती हैं और लंबी उम्र की कामना करती हैं। हर वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार (festival of Raksha Bandhan) बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के आने का भाई और बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं। रक्षा बंधन के अवसर पर बहन भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई उपहार देता है। लेकिन हर साल रक्षा बंधन कब मनाये, कब भाई की कलाई पर राखी बांधें या फिर भद्रा का प्रभाव और भी कई कारणों से बहनें अकसर उलझन में रहती हैं। तो आईये आज हम जानते हैं कि इस साल रक्षा बंधन का सही समय और शुभ मुहूर्त कब है ?

रक्षा बंधन 2025 तारीख और शुभ समय (Raksha Bandhan 2025 Date and Time)
सावन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत- 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर है। और सावन पूर्णिमा की तिथि का समापन- 09 अगस्त को 01 बजकर 24 मिनट पर है, ऐसे में 09 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। 09 अगस्त को राखी बांधने का सही समय सुबह 05 बजकर 21 मिनट से 01 बजकर दोपहर 24 मिनट तक है।

क्या भद्रा का रहेगा साया? (Raksha Bandhan 2025 Bhadra Time)
08 अगस्त को भद्रा (raksha bandhan 2025 muhurat bhadra time) की शुरुआत 02 बजकर 12 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन  09 अगस्त को देर रात 01 बजकर 52 मिनट पर होगा। इसलिए अगले दिन यानी 09 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा।

पंचांग
सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 47 मिनट पर
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 06 मिनट पर
चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 21 मिनट पर
चन्द्रास्त: चन्द्रास्त नहीं
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक

रक्षाबंधन के दिन क्या करें उपाय
सावन पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। दीपक जलाकर आरती करें। इसके बाद गरीब लोगों या मंदिर में  दूध, दही, चावल और चीनी समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा और शुक्र मजबूत होता है और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups