Politics: अपने सियासी अस्तित्व को बचाने के लिए लगातार नए-नए हथकंडों का सहारा ले रहे हैं तेजस्वी : उमेश

Tue, Aug 05 , 2025, 07:06 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने आज कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) राजनीतिक बौखलाहट के दौर से गुजर रहे हैं और अपने सियासी अस्तित्व को बचाने के लिए लगातार नए-नए हथकंडों का सहारा ले रहे हैं।

 कुशवाहा ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव पर झूठे श्रेय के लिए हायतौबा मचाने का आरोप लगाया। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जिस दूरदर्शी नेतृत्व और कार्यशैली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नीतियों को देश-विदेश में सराहा गया है, उस पर तेजस्वी यादव द्वारा ‘नकल’ का आरोप लगाना राजनीतिक रूप से हास्यास्पद और अपरिपक्वता भरा कृत्य है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री कुमार की बालिका साइकिल योजना (Balika Cycle Yojana) को अफ्रीकी देशों ने अपनाया, जीविका माॅडल आज पूरे देश में प्रेरणा बना हुआ है, और पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल को कई राज्यों ने अनुसरण किया है। ये वे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिनसे बिहार ने पूरे देश को नई दिशा दी है।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष के पास न तो सही जानकारी है, न ही दूरदृष्टि और न ही जनहित के लिए कोई गंभीर दृष्टिकोण। ऐसे में उनका झूठा श्रेय लेने का प्रयास केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की एक कोशिश है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 वर्षों तक बिहार में शासन किया, लेकिन आज वे स्वयं किसी भी मंच पर खड़े होकर उस कार्यकाल की 15 भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ जनता को नहीं बता सकते। तेजस्वी की राजनीति अब केवल नीतीश सरकार के कार्यों का झूठा श्रेय लेने और भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है, लेकिन अब बिहार की जागरूक जनता उनके बेबुनियाद दावों और दुष्प्रचारों में फंसने वाली नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups