पुणे। फेडरल बैंक पुणे मैराथन (Federal Bank Pune Marathon) का बहुप्रतीक्षित दूसरा संस्करण 23 नवंबर को आयोजित की जायेगा। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University) से शुरु होने वाली इस फेडरल बैंक पुणे मैराथन में प्रसिद्ध अभिनेता, मॉडल और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन तथा सभी आयु वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। इस मैराथन के लिए विभिन्न दौड़ श्रेणियों में कुल पुरस्कार राशि 11 लाख रुपये है। इस मैराथन के लिए सुरक्षा बल और पुलिस कर्मी निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में आयोजित होने वाली फेडरल बैंक पुणे मैराथन भारत के सबसे समावेशी मैराथन में से एक है, जिसमें दिव्यांग प्रतिभागियों को भी अन्य प्रतिभागियों के साथ दौड़ने का अवसर मिलता है। इस अभियान का अगुवाई मिलिंद सोमन करेंगे। तीन मुख्य श्रेणियों: 42.2 किलोमीटर मैराथन, 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन और अन्य दौड़ श्रेणियों में होने वाली इस दौड़ में तीन हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है।
फेडरल बैंक के सीएमओ एम वी एस मूर्ति (M V S Murthy) ने कहा, “फेडरल बैंक में हम उद्देश्यपूर्ण यात्राओं को सशक्त बनाने में विश्वास करते हैं। चाहे वे आर्थिक हों या शारीरिक। दौड़ना जीवन का एक रूपक है। यह तैयारी, दृढ़ता और जुनून को पुरस्कृत करता है। मिलिंद सोमन का 23 नवंबर को होने वाला दूसरा संस्करण शामिल होना इसे और भी दिलचस्प बनाता है।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 04 , 2025, 07:44 PM