दिवंगत सदस्य शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

Mon, Aug 04 , 2025, 12:29 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: राज्यसभा ने सोमवार को अपने मौजूदा सदस्य और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren) के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दिये जाने के बाद सदन की कार्यवाही (proceedings of the House) दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। उप सभापति हरिवंश ने सदस्यों को बताया कि उन्हें बड़े दुख के साथ सदस्योंं को यह सूचित करना पड़ रहा है कि सदन के मौजूदा सदस्य शिबू सोरेन का आज निधन हो गया।

उन्होंने कहा कि सोरेन जाने-माने सामाजिक तथा विशिष्ट आदिवासी नेता थे। आम लोगों में उन्हें दिशोम गुरूजी के नाम से जाना जाता था। उन्होंंने आजीवन वंचितों के कल्याण के लिए काम किया। वह आठ बार लोकसभा तथा तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा वह केन्द्र सरकार में कोयला मंत्री भी रहे। उन्होंने संसद में सामाजिक न्याय तथा ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर चर्चा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उपसभापति ने कहा कि सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के गठन से संबंधित आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि सोरेन के निधन से देश ने एक अनुभवी सांसद और आदिवासी अधिकारों के पैरोकार को खो दिया। उप सभापति ने कहा कि वह अपनी तथा सदन की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। सदस्यों ने दिवंगत सदस्य के सम्मान में मौन भी रखा। इसके बाद उप सभाति ने कहा कि मौजूदा सदस्य श्री सोरेन के सम्मान में सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित की जाती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups