Chief Minister performed Bhoomi Pujan: मुख्यमंत्री ने लगभग 155 करोड़ रुपए लागत के 08 पुलों एवं 02 सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन!

Mon, Aug 04 , 2025, 07:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रविवार को लगभग 155 करोड़ रुपए की लागत के 08 पुलों एवं 02 सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। कालिदास अकादमी परिसर में आज यहां भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलों एवं सड़को के निर्माण से तीर्थों का सर्किट बनेंगा और तीर्थ यात्रियों कि लिए परिक्रमा मार्ग भी सुविधाजनक होगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नई सड़को के बनने के बाद उज्जैन से इंदौर जाने के लिए 05 मार्ग उपलब्ध रहेंगे। सिंहस्थ प्लान के ‍लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विशेष पैकेज देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा की सड़क निर्माण में किसानों की भूमि अधिग्रहण करने पर अधिकतम मुल्य वाली भूमि की कीमत के मान से मुआवजा निर्धारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा,”अभी तो विकास की यह शुरुआत है आगे आने वाले समय में विकास के अनेकों कार्य होंगे। प्रदेश में चहुंओर विकास के काम हो रहे हैं। देश के साथ-साथ हमारा अपना मध्यप्रदेश भी बदल रहा है।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शिता से देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की सीमा में जाकर आतंकवादियों को नेस्तनाबुत किया है। विधायिका, न्यायपालिका एवं चुनाव आयोग ने गणतांत्रिक राष्ट्र भारत में लोकतंत्र को समृद्ध बनाया है।” इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं कन्याओं का पूजन कर की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भूमि पूजन किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि लोकनिर्माण विभाग (सेतु) द्वारा 15 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से हरिफाटक से रिंग रोड (इंदौर रोड भैरवगढ) पर क्षिप्रा नदी पर समानांतर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण (वाकणकर ब्रिज), किया जाएगा। इसी तरह मंगलनाथ कमेड़ रोड पर नाले पर मौजूदा पुल के समानांतर 08 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण होगा। पीपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग पर क्षिप्रा नदी पर पूर्व से निर्मित पुल के समानांतर 02 लेन सड़क पर 14 करोड़ 51 लाख रुपए लागत से पुल का निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरसिंह घाट पर पूर्व से निर्मित पुल के समानांतर 10 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण होगा। भैरवगढ़ चौराहा सिद्धवट से अंगारेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर क्षिप्रा नदी पर 14 करोड़ 56 लाख रुपए लागत से पुल का निर्माण होगा। तपोभूमि से हामुखेड़ी मार्ग में क्षिप्रा नदी पर सड़क निर्माण के साथ 18 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण होगा। कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता लालपुल पहुंच मार्ग पर क्षिप्रा नदी पर 16 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से नवीन 04 लेन पुल निर्माण होगा। केडी गेट (दुर्गादास छतरी) से गोसा रोड़ पर क्षिप्रा नदी पर 19 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से 04 लेन मार्ग पर पुल निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा महामृत्युंजय द्वार से नानाखेडा बस स्टेंड तक 16 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से तथा मकोड़िया आम से सांदिपनी आश्रम तक 19 करोड 58 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण होगा ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups