Bhopal Chartered bus overturned: भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर चार्टर्ड बस पलटी, 24 लोग घायल!

Mon, Aug 04 , 2025, 07:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर रविवार सुबह आष्टा क्षेत्र में अरनिया गाजी जोड़ के पास यात्रियों को उतार रही बस को पीछे से तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने टक्कर मार दी जिससे चार्टर्ड बस पलट गयी और उसमें सवार लगभग 24 यात्री घायल हो गये।

पुलिस जांच में शुरुआती कारण चार्टर्ड बस का ब्रेक फेल होना बताया गया है। चार्टर्ड बस नाथद्वारा से भोपाल जा रही थी। इस हादसे में 24 यात्री घायल हुए हैं। आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर और एएसपी सुनीता रावत सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति को पैर में गंभीर चोटें आई हैं अन्य को हल्की चोटें लगी हैं।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। इस दुर्घटना के बाद राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया और यातायात सामान्य करने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे तक राजमार्ग पर आवाजाही ठप रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, बसों के ड्राइवरों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups