Badrinath heavy vehicle banned : हनुमान चट्टी पुल का आधार दीवार‌ क्षतिग्रस्त,भारी वाहनों के आवागमन पर रोक!

Sun, Aug 03 , 2025, 07:02 PM

Source : Uni India

चमोली‌ .उत्तराखण्ड के‌‌‌‌ चमोली‌ जिले मे शनिवार रात्रि को भारी वर्षा (heavy rainfall) होने के कारण बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी स्थित मोटर पुल के दोनों ओर की एबटमेंट सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी‌‌‌ है। सतर्कता और‌ सुरक्षा को‌ देखते हुए फिलहाल भारी वाहनों‌ (Heavy vehicles) के‌‌‌‌ आवागमन पर रोक लगाई गई है। छोटे वाहनों‌ टैक्सी, कार सहित‌ अन्य हल्के वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। बदरीनाथ यात्रा (Badrinath Yatra) फिलहाल जारी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया फिलहाल बदरीनाथ हाईवे यहाँ पर हल्के वाहनों के ही खोला गया है। पांडुकेश्वर से ऊपर सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

चमोली जिले के‌‌‌ जिलाधिकारी डाक्टर‌‌ संदीप तिवारी ने बताया कि बी आर ने‌ जानकारी देकर अवगत कराया कि हनुमान चट्टी पुल पर‌ जोशीमठ की ओर वाले एबटमेंट (पुल के किनारे का आधार) के टो लेवल पर कुछ‌ कटाव हुआ है। जिस से‌‌ पुल के‌‌एबटमेंट की सुरक्षा संरचनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस कटाव को रोकने का कार्य होगा। और टूटे एबटमेंट की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू‌ किया जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups