Panchayat elections: देवरिया में कांग्रेस, पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह से सतर्क

Sun, Aug 03 , 2025, 06:47 PM

Source : Uni India

देवरिया। उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव (upcoming Panchayat elections) को लेकर देवरिया में कांग्रेस पूरी तरह से सतर्क है और वह और वह जिले के सभी 51 वार्डों में पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। यहां कांग्रेस कार्यालय (Congress office) में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि कांग्रेस गरीबों, शोषितों, वंचितों और उपेक्षितों की पार्टी है,जो हमेशा उनके हक और अधिकार की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कम से कम एक दिन में कुछ समय निकालकर संगठन के मजबूती के लिए अवश्य दें।

उन्होंने कहा कि धारदार संगठन के बिना संघर्ष की धार कमजोर पड़ जाती है। पंचायत चुनाव (Panchayat elections) में शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। जिले के सभी वार्डों में पार्टी के उम्मीदवार विजयी हों, इसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव (Congress Panchayat elections) को लेकर पूरी तरह सतर्क है और कांग्रेस जिले के सभी 51 वार्डों में पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups