भाजपा दुष्कर्मियों को संरक्षण देना बंद करे : कांग्रेस

Sun, Aug 03 , 2025, 04:20 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर दुष्कर्मियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां-जहां भाजपा सरकार है वहां दुष्कर्म (rape) का आंकड़ा बढ़ रहा है और भाजपा की सरकारें इन अपराधों को रोकने में नाकाम हो रही है।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा (President Alka Lamba) ने रविवार को यहां पार्टी के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशान साधा और कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगोड़ा के दुष्कर्म के आरोपी पौत्र प्रज्ज्वल रमन्ना के लिए प्रचार कर लोगों से उसे वोट देने की अपील की हैं। श्री मोदी संसद से भागते हैं संसद भवन में होते हुए भी राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा में शामिल होने नहीं आते हैं।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस देशभर में हो रही दुष्कर्म की इन घटनाओं के खिलाफ तब तक विधानसभाओं और संसद सदस्यों का घेराव करती रहेगी जब तक आरोपियों को दंड नहीं मिलता है। उन्होंने सरकार से पीड़ितों की मदद करने और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।
सुश्री लाम्बा ने ओडिशा की दुष्कर्म की एक जघन्य घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 19 जुलाई को ओडिशा के पुरी में तीन लोगों ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण किया और उसे जिंदा जला दिया। बच्ची को दिल्ली एम्सलाया गया, जहां उस 15 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। जब सवाल किया गया कि बच्ची को जलाने वाले कहां हैं, क्या उनकी गिरफ्तारी हुई, तो जवाब मिला कि बच्ची को जलाने में किसी का हाथ नहीं था। ये पुलिस और सरकार की नाकामी है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में 2022 से 2024 के बीच राज्य में दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं पर राज्य सरकार ने कहा कि 7,418 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।
प्रधानमंत्री पर अपराधियों को शरण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। ये सब मालूम होते हुए भी श्री मोदी ने उसके लिए प्रचार किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलवाया और 15 महीने में मास रेपिस्ट को दोषी करार दे दिया गया।
उन्होंने कहा,“मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहती हूं कि अपराधियों का समर्थन करना बंद कीजिए। संसद का सत्र शुरू होते ही महिला कांग्रेस ने 'न्याय मार्च' निकाला। हमारी मांग थी कि संसद में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बात हो, लेकिन पुलिस ने मुझे नजफगढ़ थाने में 8 घंटों तक बंद करके रखा। न्याय के लिए उठती हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। ये तमाशा पूरे देश में सरेआम चल रहा है।”
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि महिला सुरक्षा देश में एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। इसको लेजर उनका सङ्गठन लगातार 'न्याय मार्च' लगातार निकाल रहे है। पुलिस न्याय की मांग को कुचलने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं। महिला कांग्रेस ने तय किया है कि पीड़ितों को न्याय और दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे”
उन्होंने पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और उचित मुआवजा देने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups