आंध्रप्रदेश में ग्रेनाइट खदान में शिलाखंड गिरने से छह मज़दूरों की मौत

Sun, Aug 03 , 2025, 03:42 PM

Source : Uni India

बापतला। आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) में बापतला जिले (Bapatla district) के बल्लीकुरवा गाँव (Ballikurva Village) में एक ग्रेनाइट खदान (Granite Quarry) में रविवार को एक भारी शिलाखंड (बोल्डर) गिरने (boulder falling) से छह मज़दूरों की मौत (six workers died) हो गई और आठ अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मज़दूरों का एक समूह सत्य कृष्णा ग्रेनाइट खदान में काम कर रहा था, तभी एक पहाड़ी से विशाल पत्थर लुढ़ककर उन पर गिर गया जिसमें छह मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गयी । अब तक चार शव बाहर निकाले जा चुके हैं और दो को निकालने के प्रयास जारी हैं। जिस समय यह हादसा हुआ, तब ग्रेनाइट खदान में 16 मज़दूर काम कर रहे थे।
इस हादसे में घायल अन्य मजदूरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ चार मज़दूरों की नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जाँच के अनुसार, हादसे में मारे जाने वाले मजदूर ओडिशा के थे।
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायल श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups