झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन

Sun, Aug 03 , 2025, 02:53 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड (Jharkhand) के वरिष्ठ पत्रकार (Senior Journalist) और आजाद सिपाही अखबार के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह (Chief Editor Hari Narayan Singh) का आज यहां इलाज के दौरान निधन (death) हो गया।
श्री सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका इलाज रांची के सैमफोर्ड अस्पताल (Samford Hospital) में चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि हरिनारायण सिंह प्रभात खबर , हिंदुस्तान, खबर मंत्र और सन्मार्ग अखबार में संपादक रह चुके थे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी इन्हें कई वर्षों तक काम करने का अवसर मिला था। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत रविवार पत्रिका से की थी।
इस बीच रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और महासचिव अमरकांत ने श्री सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि उनके निधन से झारखंड की पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups