रांची। झारखंड (Jharkhand) में रांची (Ranchi) के जगन्नाथपुर (Jagannathpur) थाना क्षेत्र के लटमा स्थित (located in Latma) नागेश्वर इन्क्लेव फ्लैट (Nageshwar Enclave Flats) नंबर 106 में एक महिला के अपने दो बच्चों संग आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
घटना की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लटमा निवासी ब्रजेश सिंह की पत्नी संयुक्ता सिंह (34) और दो बच्चों आराध्या सिंह (14), आरव सिंह (12)
का शव आज उनके कमरे से बरामद किया गया है। तीनों ने एक साथ आत्महत्या की है। आत्महत्या (Suicide) का कारण आर्थिक तंगी और शादी के बाद उत्पन्न घरेलू कलह बताया जा रहा है।
जगन्नाथपुर पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटना की जांच की और मौके से कई नमूने एकत्र किये। पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि आर्थिक तंगी के कारण संयुक्ता सिंह ने अपने दोनों बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली।
हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने आज बताया कि महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 03 , 2025, 02:00 PM