NIA attaches property: एनआईए ने पाकिस्तान स्थित डी-गैंग के सहयोगी की संपत्ति कुर्क की!

Fri, Aug 01 , 2025, 07:56 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2015 के भरूच दोहरे हत्याकांड मामले में पाकिस्तान स्थित डी- कंपनी गिरोह के सहयोगी मोहम्मद यूनुस उर्फ मंजरो की दो अचल संपत्तियां कुर्क की है। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद स्थित एनआईए विशेष अदालत (NIA Special Court) के आदेश पर गिरफ्तार आरोपियों की संपत्तियां यूए (पी) अधिनियम की धारा 33 (1) के तहत कुर्क की गयी हैं। 

कुर्क की गयी संपत्तियों में भरूच शहर के वार्ड संख्या 3, सिटी सर्वे संख्या 3614 (कुल क्षेत्रफल: 143.96 वर्ग मीटर) और भरूच शहर के वार्ड संख्या 3, सिटी सर्वे संख्या 3615 (कुल क्षेत्रफल: 29.59 वर्ग मीटर) स्थित आवासीय घर शामिल है। उन्होंने बताया कि मंजरो को नवंबर 2015 में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) कार्यकर्ताओं शिरीष बंगाली और प्रग्नेश मिस्त्री की आपराधिक साजिश और हत्या में उसकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। एनआईए की यह कार्रवाई पाकिस्तान से संचालित डी-कंपनी गिरोह के आतंकी तंत्र को ध्वस्त करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups