Vastu Tips For Money: अगर आपके जीवन में भी धन संबंधी समस्याएं (money related problems) हैं, तो वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। आपके घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का स्रोत होता है। यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा आपके घर में प्रवेश करती है, नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में कई तरह की परेशानियाँ पैदा कर सकती है। इससे धन हानि हो सकती है, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं (health related problems) उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने और सकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश कराने के लिए वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ बातें बताई गई हैं, आज हम उन्हीं के बारे में जानेंगे।
तांबे का सूर्य - वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर तांबे के सूर्य की प्रतिकृति लगाना शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में धन संबंधी सभी प्रकार की परेशानियाँ दूर होती हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, और घर का वातावरण खुशनुमा बना रहता है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ भी दूर होती हैं।
गणेश जी की मूर्ति - घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाना वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। अगर आपके घर के द्वार पर गणेश जी की मूर्ति है, तो आपके पास आने वाली हर समस्या द्वार से ही दूर हो जाएगी। आपको जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी।
शमी का पेड़ - वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के पास शमी का पेड़ लगाना भी शुभ माना जाता है। इस पेड़ से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आपको जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी।
स्वास्तिक चिन्ह - हिंदू धर्म में स्वस्तिक चिन्ह का बहुत महत्व है। स्वस्तिक चिन्ह को शुभ माना जाता है। अगर आप घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक चिन्ह लगाते हैं, तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में आने वाली हर समस्या दूर हो जाती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 01 , 2025, 07:29 PM