biggest lie: मेघालय सरकार का आईएलपी वादा 'सबसे बड़ा झूठ' - संगमा

Fri, Aug 01 , 2025, 06:06 PM

Source : Uni India

शिलांग। मेघालय में विपक्षी नेता और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता डॉ. मुकुल संगमा (leader Dr. Mukul Sangma) ने राज्य सरकार पर इनर लाइन परमिट (ILP) को लेकर "खोखले वादे" करने का आरोप लगाया है। संगमा ने कहा कि उन्होंने कभी भी आईएलपी का वादा नहीं किया और न ही लोगों को झूठा सपना दिखाया। पर मौजूदा सरकार ने झूठी उम्मीदें जगाईं।

विदित हो कि पूर्वोत्तर के आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए ब्रिटिश काल में आईएलपी का नियम बना था। वे सभी भारतीय नागरिक, जो आमतौर पर उस क्षेत्र के निवासी नहीं हैं, उनको पूर्वोत्तर के इलाकों में प्रवेश के लिए यह परमिट लेना अनिवार्य कर दिया गया था। विपक्षी नेता ने राज्य सरकार पर बाहरी लोगों के मामलों से निपटने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर मेघालय निवासी सुरक्षा अधिनियम (MRSSA) 2016 के कार्यान्वयन में देरी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यह देरी "बाहरी लोगों को यहां आकर ज़मीन कब्जाने को आसान बनाने के लिए" की गई है। अगर यह कानून ठीक से लागू होता तो इससे मेघालय की पहचान सुरक्षित रह सकती थी। यह कानून श्री संगमा के मुख्यमंत्री काल के समय बना था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups