दुमका: झारखंड के दुमका जिले में अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम(Jharkhand Basukinath Dham) में श्रावणी मेला के 21 वें दिन एक लाख तेरह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की।
बासुकीनाथ मेला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्रावणी मेला के 21 वें दिन फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में गुरुवार को संध्या 7 बजे तक करीब 1,13,956 श्रद्धालुओं न बजलाभिषेक किया। इसमें सामान्य रुट लाइन से 88005,शीघ्र दर्शनम से 4936 एवं जलार्पण काउंटर से 21015 श्रद्धालु शामिल हैं।
समिति ने बताया कि देश विदेश से आज यहां पहुंचे श्रद्धालुओं से चढ़ावे के रूप में शीघ्र दर्शनम की सुविधा का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं से 14 लाख 80 हजार,दान पेटी से 2,89,400 ,गोलक से 56400 और अन्य स्रोतों से 5044 रुपये नगद राशि और द्रव्य के रूप में 280 ग्राम चांदी प्राप्त हुए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 01 , 2025, 08:11 AM